धार भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती की सोशल मीडिया पर बढ़ती ताकत, कांग्रेस भी हुई फॉलोवर!
धार। राजनीति अब सिर्फ सभाओं और रैलियों तक सीमित नहीं रही, सोशल मीडिया भी जनसमर्थन का बड़ा पैमाना बन चुका है। भाजपा धार जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने फेसबुक पर ऐसा दबदबा बनाया है कि अब उनके फॉलोअर्स की चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी है।
निलेश भारती के फेसबुक पेज पर वर्तमान में 51 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें प्रदेश के भाजपा जिलाध्यक्षों में सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय नेताओं की कतार में खड़ा करता है। खास बात यह है कि उनके पेज को अब राजनीतिक विरोधी खेमे से जुड़े लोग भी फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए स्क्रीनशॉट में “जिला युवा कांग्रेस धार” का अकाउंट भी निलेश भारती को फॉलो करता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इसे निलेश भारती की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत जनसंपर्क का संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रियता, जनता से सीधा संवाद और संगठनात्मक पकड़ के कारण निलेश भारती युवाओं के बीच तेजी से पहचान बना रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय में उनके फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। फेसबुक प्रोफेशनल डैशबोर्ड के अनुसार हाल ही में सैकड़ों नए लोग उनसे जुड़े हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी फॉलोइंग किसी भी नेता की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह है और समर्थक इसे “धार भाजपा की डिजिटल ताकत” बता रहे हैं।
“जब विरोधी भी फॉलो करने लगें, तो समझिए प्रभाव कितना बड़ा है।”
